HomeCrimeसिरमौर में 234 ग्राम चरस के साथ दबोचा ये शख्स, ऐसे चढ़ा...

सिरमौर में 234 ग्राम चरस के साथ दबोचा ये शख्स, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

नाहन|
जिला सिरमौर पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. थाना पुरूवाला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुरूवाला पुलिस गश्त पर तैनात थी. इस दौरान टीम को नशे की खेप संबंधी गुप्त सूचना मिली. लिहाजा, पुलिस ने शिव मंदिर नारीवाला के समीप आरोपी की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 234 ग्राम चरस बरामद हुई. आरोपी की पहचान दीप चंद (40) निवासी गांव पुरला, डाकघर कोड़गा, तहसील कमरऊ जिला सिरमौर के तौर पर हुई है.

मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था. पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है.

ये भी पढ़ें:  मामूली विवाद के बीच व्यक्ति की लात-घुसों से धुनाई, उपचार के कई दिन बाद पीड़ित की मौत, हत्या के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More