HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में जेसीबी मशीन मालिकों का संघ गठित, दिनेश ठाकुर प्रधान, रिंकू...

राजगढ़ में जेसीबी मशीन मालिकों का संघ गठित, दिनेश ठाकुर प्रधान, रिंकू चौधरी को महासचिव की कमान

इसके साथ ही क्षेत्र में जेसीबी कार्य के लिए प्रति घंटे के रेट तय करने और बाहरी मशीनों के संचालन पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया।

राजगढ़ : तहसील राजगढ़ के जेसीबी ऑपरेटरों और मशीन मालिकों की बैठक वीरवार को विश्राम गृह में आयोजित हुई, जिसमें जेसीबी मशीन मालिकों के संघ का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश ठाकुर को प्रधान और रिंकू चौधरी को महासचिव चुना गया।

बैठक में सतीश ठाकुर और अनिल पुंडीर को उपप्रधान बनाया गया, जबकि रजनीश शर्मा को सहसचिव और अखिल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ में राकेश ठाकुर टीटी, श्याम ठाकुर, रामदयाल शर्मा, जगदीश शर्मा, जितेंद्र और तपन सहित अन्य जेसीबी मालिकों ने भी सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि राजगढ़ क्षेत्र में जेसीबी के बकेट का रेट 1000 रुपये प्रति घंटा और ब्रेकर का रेट 1800 रुपये प्रति घंटा निर्धारित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त तहसील में बाहरी जेसीबी मशीनों को मान्य नहीं किया जाएगा। बाहरी मशीन मालिकों को पहले सूचना दी जाएगी और इसके बाद भी काम करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला, आयोजन को लेकर हुई बैठक

बैठक में संघ के मुख्य सलाहकार पृथ्वीराज, सोमदत्त ठाकुर, सदानंद पुंडीर, रंजीत ठाकुर, नीरज चौधरी, विकास मेहता, सुनील सूद, तपेंद्र ठाकुर, अखिल शर्मा, नवीन शर्मा, विनोद ठाकुर, रणदीप ठाकुर और आशा प्रकाश चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More