HomeHimachalSirmaurअक्षरधाम स्कूल में वार्षिक खेलकूद का सफल आयोजन, नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया...

अक्षरधाम स्कूल में वार्षिक खेलकूद का सफल आयोजन, नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया गजब का उत्साह

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र के मोगीनंद स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हें विद्यार्थियों में शारीरिक विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न रोचक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें रेस, बॉल बैलेंस, फ्रॉग रेस, डक रेस और बैलेंस द कोन जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बावड़ी की छत पर श्री रेणुकाजी इलाके के 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिक्षकों का भी सहयोग के लिए आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  रसोई गैस की बढ़ी कीमतों, पेट्रोल डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी और वैट दरों को वापस ले सरकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More