HomeHimachalSirmaurसेवानिवृत्त एवं बुजुर्ग समिति कांसर : राम सिंह नेगी को प्रधान, मोहनलाल...

सेवानिवृत्त एवं बुजुर्ग समिति कांसर : राम सिंह नेगी को प्रधान, मोहनलाल को महासचिव पद की जिम्मेदारी

नाहन|
जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके की कांडो कांसर पंचायत में रविवार को सेवानिवृत्त एवं बुजुर्ग समिति कांसर (बड़ा गांव) की पहली कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राम सिंह नेगी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई, जबकि मोहनलाल को महासचिव नियुक्त किया गया.

वहीं, राजेंद्र दत्त, बाबूराम व रणजीत सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, नारायण सिंह व मुल्तान सिंह नेगी को सहायक सचिव, हरि सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, मदन सिंह, जगमोहन व बीर सिंह नेगी को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया.Formation of new executive committee

इसके साथ साथ कर्म सिंह को समिति संपर्क प्रमुख, सुरेंद्र मोहन को सहायक संपर्क प्रमुख, हेतराम को व्यवस्था प्रमुख, इंद्र सिंह को सहायक व्यवस्था प्रमुख नियुक्त किया गया. इसके अलावा सुखचैन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, बलवीर, तेजवीर सिंह, श्यामलाल, बीर सिंह, सोहन सिंह, शमशेर सिंह, कृष्ण दत्त. सतीष, चमन, पृथ्वी सिंह, मायाराम, परमानंद, राजेंद्र, जगदीप, बीरबल, सोहन सिंह और राम सिंह को मुख्य सदस्य समिति में शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें:  19 जनवरी को देशभक्ति के रंग में रंगेगा नाहन, चौगान मैदान में हिमाचल पुलिस बैंड देगा विशेष प्रस्तुति

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव के विकासात्मक समेत अन्य कार्यों के लिए अब हर माह समिति की बैठक आयोजित होगी. इस दौरान गांव के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई और निर्णय लिया कि गांव के किसी भी गरीब, मेधावी बच्चों की आगे की पढ़ाई जैसे कई सामाजिक सरोकार और धार्मिक कार्यों में भी समिति अपना अहम योगदान देगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More