HomeHimachalSirmaurसिरमौर में मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल...

सिरमौर में मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी, नोट कर लें ये तारीखें

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिरमौर ने मार्च 2026 माह के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में अलग-अलग तिथियों पर ये टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिरमौर ने मार्च 2026 माह के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में अलग-अलग तिथियों पर ये टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन में 6 और 24 मार्च को वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 18 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पांवटा साहिब में 7 और 25 मार्च को पासिंग और 19 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट होगा। राजगढ़ में 3 मार्च को ही पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  शहीद कमलकांत स्कूल कोटड़ी ब्यास में 'नवरंग-3' का शानदार आयोजन, सम्मान से नवाज़ीं प्रतिभाएं

इसी तरह कफोटा और शिलाई उपमंडलों में 27 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों एक ही दिन आयोजित होंगे। संगड़ाह में 20 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित किया गया है। सराहां में 5 मार्च को दोनों प्रक्रियाएं एक ही दिन होंगी। उन्होंने बताया कि एमवीआई विजय चौहान की देखरेख में सभी उपमंडलों में दोनों प्रक्रियाएं संपन्न करवाई जाएंगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More