HomeCrime48 घंटे में बद्दी पुलिस का एक्शन, जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लूट...

48 घंटे में बद्दी पुलिस का एक्शन, जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

जांच के दौरान पुलिस की साइबर टीम ने UPI ट्रांजेक्शन की पड़ताल और बैंक खातों की ट्रैकिंग की, जबकि सीसीटीवी टीम ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली।

बीबीएन : बद्दी क्षेत्र में युवक से मारपीट कर उसे डराकर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 23,260 रुपये ट्रांसफर करवाने के मामले में बद्दी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। घटना 27 फरवरी की शाम गोल मार्केट के पास हुई थी, जहां शिकायतकर्ता रजनीश यादव से मोबाइल छीनकर मारपीट की गई और उसके गूगल पे खाते से अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए।

हाउसिंग बोर्ड फेस-01 बद्दी निवासी रजनीश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ड्यूटी से लौटते समय पांच लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर मारपीट की और भयभीत कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाया, इसके बाद धमकाकर मौके से भगा दिया। शिकायत पर पुलिस थाना बद्दी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:  डाटा संग्रह प्रणाली सुदृढ़ करने पर जिला स्तरीय कार्यशाला, DC बोले योजनाओं की सफलता के लिए सटीक डाटा जरूरी

जांच के दौरान पुलिस की साइबर टीम ने UPI ट्रांजेक्शन की पड़ताल और बैंक खातों की ट्रैकिंग की, जबकि सीसीटीवी टीम ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर भूपेंद्र सिंह निवासी धखडू माजरा तहसील बद्दी, चंदन प्रसाद निवासी जिला गया, बिहार हाल निवासी बद्दी, गोलू कुमार निवासी जिला गोपालगंज बिहार, मोहम्मद आफताव और मोहम्मद फरमान निवासी जिला बरेली, उत्तरप्रदेश हाल निवासी बद्दी को गिरफ्तार किया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि  ये आरोपी भोले-भाले लोगों को जुआ और सट्टा खेलने का लालच देते थे और बाद में उन्हें डराकर मोबाइल छीनकर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लेते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य मामलों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक आपदाओं की त्वरित चेतावनी के लिए हिमाचल ने केंद्र से मांगे डॉप्लर रडार और 150 स्वचालित मौसम केंद्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More