HomeCrimeमखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5...

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5 विशेष टीमों की जगह-जगह दबिश

जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ है कि फायरिंग की वारदात में इनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जिनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

बीबीएन : बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयान और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश तेज कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में शिवदत्त पंडित निवासी किशनपुरा, राजन निवासी मैरीवाला और रोहित निवासी प्लाट की पहचान हमलावरों के रूप में हुई है। वहीं जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ है कि फायरिंग की वारदात में इनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे, जिनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें:  14 से 16 अप्रैल तक सजेगा राजगढ़ का प्रसिद्ध बैशाखी मेला, तैयारियों को लेकर SDM की अध्यक्षता में बैठक

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमों में साइबर टीम, सीसीटीवी टीम, एक्स-सेल और थाना स्तर से बनाई गई दो टीमें शामिल हैं। ये टीमें लगातार अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More