HomeHimachalSirmaur3 मार्च को दिनभर बंद रहेंगे श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर...

3 मार्च को दिनभर बंद रहेंगे श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के कपाट

तीन मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान त्रिलोकपुर स्थित महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए कपाट बंद रहेंगे।

नाहन : तीन मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान त्रिलोकपुर स्थित महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए कपाट बंद रहेंगे। मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण मोक्ष के बाद खोले जाएंगे। इस अवधि में दर्शन, पूजा-अर्चना, भोग और किसी भी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति नहीं होगी।

ये मंदिर उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठों में शामिल है, जहां हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने पहले ही सूचना जारी कर दी है, ताकि लोग अपनी यात्रा उसी अनुसार तय करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन : सेन की सैर मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल को अशुद्ध समय माना जाता है, इसलिए इस दौरान मंदिरों में नियमित पूजा-पाठ स्थगित रहता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद विधि-विधान से शुद्धिकरण, तर्पण और विशेष पूजा के उपरांत ही श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More