HomeCrimeचाकू की नोक पर बद्दी में दिनदहाड़े लूट मामले में दो आरोपी...

चाकू की नोक पर बद्दी में दिनदहाड़े लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बीबीएन : बद्दी के काठा क्षेत्र में मोबाइल रिपेयर और मनी ट्रांसफर की दुकान में हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर दबिश देकर आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस थाना बद्दी में 26 फरवरी 2026 को चंदन कुमार पुत्र सुदर्शन ठाकुर निवासी गांव दौरमा तहसील आती जिला गया, बिहार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार दोपहर के समय तीन नकाबपोश व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक आरोपी दुकान के भीतर घुसा और चाकू दिखाकर गल्ले से करीब 30 हजार रुपये नकद और रिपेयर के लिए रखे तीन मोबाइल फोन लूटकर अपने साथियों सहित फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  सरकार व शिक्षा विभाग कर रहा प्रवक्ताओं की अनदेखी, बैठक में की ये चर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव दवतोरी डाकघर विसौली तहसील विसौली जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश और तोसिफ पुत्र फकर दीन निवासी गांव नुपुरा डाकघर रसोरा तहसील विसौली जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश हाल निवासी चक्का रोड बद्दी के रूप में हुई है। दोनों से गहन पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:  23 अक्तूबर तक बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा आपका कनेक्शन, यहां उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More