HomeHimachalSirmaurमहादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों से मिले बिंदल, पौड़ीवाला शिव मंदिर...

महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों से मिले बिंदल, पौड़ीवाला शिव मंदिर के पास मैनथपल कांवड़ दल का किया स्वागत

डॉ. बिंदल ने कहा कि पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ यात्रियों की यह यात्रा आस्था, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति का सुंदर प्रतीक है।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को नाहन के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र पौड़ीवाला शिव मंदिर के समीप मैनथपल सेवा दल के कांवड़ दल का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कांवड़ यात्रियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ यात्रियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकले कांवड़ यात्रियों की यह यात्रा आस्था, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति का सुंदर प्रतीक है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में दिखाई देने वाला उत्साह और भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है।

ये भी पढ़ें:  KISAN ADVISORY : मूली की ये किस्म उगाएं और 50 से 55 दिन में तैयार पाएं फसल, खरपतवारों से हैं परेशान तो...

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी समृद्ध सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्था और सेवा भावना से जुड़ी हुई है। देशभर से श्रद्धालु भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कठिन यात्राएं करते हैं। इस दौरान सेवा दलों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा और सहायता करना भी हमारी सामाजिक एवं धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नाहन की पावन धरती सदैव धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना से ओत-प्रोत रही है। कांवड़ यात्रियों का स्वागत करना और उनकी सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है।

डॉ. बिंदल ने कहा- महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और नाहन की यह पावन धरती सदैव भक्ति, श्रद्धा और सेवा की भावना से ओत-प्रोत रहे। इस अवसर पर मैनथपल सेवा दल के सदस्य एवं कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, दस्तावेज जांच के बाद अंशुल शर्मा का चयन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More