HomeHimachalShimla'ओक ओवर' में होली का उल्लास, CM सुक्खू ने हर वर्ग के...

‘ओक ओवर’ में होली का उल्लास, CM सुक्खू ने हर वर्ग के लोगों संग मनाया रंगों का पर्व

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। यह पर्व जाति और पंथ की बाधाओं को तोड़कर आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करता है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में सभी वर्गों के साथ रंगों का त्योहार होली उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों के साथ भाईचारे और उत्सव का वातावरण नजर आया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का आत्मीयता से स्वागत किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। यह पर्व जाति और पंथ की बाधाओं को तोड़कर आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करता है। मीडिया और आम जनता से बातचीत करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और आशा जताई कि यह पर्व राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध करेगा।

ये भी पढ़ें:  बहुचर्चित गुड़िया केस से जुड़े मामले में बड़ा फैसला, पूर्व आईजी सहित 8 पुलिस कर्मी दोषी करार

‘ओक ओवर’ में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत की धुनों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनके साथ होली की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कैबिनेट सहयोगी, विधायक, महापौर, महाधिवक्ता, पूर्व विधायक और नगर निगम पार्षद मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, महिंद्रा स्वराज करेगी 200 पदों पर सीधी भर्ती
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More