Home Crime @Rajgarh: रिहायशी मकान में चल रहा था नशे की खरीद फरोख्त का...

@Rajgarh: रिहायशी मकान में चल रहा था नशे की खरीद फरोख्त का धंधा, अचानक पहुंच गई पुलिस, 3 युवक दबोचे

जिला सिरमौर के राजगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तीन युवकों को दबोचा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई।

0

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तीन युवकों को दबोचा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि राजगढ़ पुलिस को एक रिहायशी मकान में मादक पदार्थ के खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी। सूचना पुख्ता थी, लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिहायशी मकान में दबिश दी। इस दौरान एक कमरे में तीन युवक मिले, जिनकी पहचान अक्षित चौहान निवासी चौहान निवास नजदीक पुराना बस स्टेंड राजगढ़, अजय कुमार निवासी नजदीक डीएवी स्कूल राजगढ़ और शुभम वर्मा निवासी वर्मा निवास खैरी रोड राजगढ़ के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की इस पंचायत का प्रधान और 5 वार्ड सदस्य टर्मिनेट, डीसी ने जारी किए आदेश

उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर अक्षित चौहान के कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से 4.87 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।