HomeHimachalChamba65 KM की चुनौती… सड़कों पर दौड़ेंगी साइकिलें! 21–22 मार्च को होगी...

65 KM की चुनौती… सड़कों पर दौड़ेंगी साइकिलें! 21–22 मार्च को होगी ‘MTB चंबा क्रॉस कंट्री रेस’, तैयारियों में जुटा प्रशासन

डीसी ने बैठक के दौरान आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चलो चंबा अभियान के तहत 21 से 22 मार्च को आयोजित होने वाली एमटीवी चंबा क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। डीसी ने बैठक के दौरान आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि चलो चंबा अभियान के अंतर्गत इस क्रॉस कंट्री साइकिलिंग रेस का आयोजन चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगभग 65 किलोमीटर लंबी इस प्रतिस्पर्धा का रेस रूट चंबा भद्रम गैला दियोलीहटी सुंगल कोहा चमीणु सराहन पेनेला वाट
कुमारका बाड़ीदेहरा और ब्रजेश्वरी मंदिर होते हुए चंबा परिधि गृह तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:  राम के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले ही आज राम को लूटने का काम कर रहे: विकास कलटा

मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान होमगार्ड और आपदा मित्रों का सहयोग उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए आयोजन से संबंधित विस्तृत रूपरेखा की जानकारी साझा करते हुए अपेक्षित विभिन्न विभागीय सहयोग एवं समन्वय के बारे में भी अवगत किया। इस अवसर पर चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में देश के प्रसिद्ध प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और सब-जूनियर, अंडर-19, ओपन, मास्टर, वूमेन जूनियर व वूमेन सीनियर श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  12 से 14 मार्च तक सजेगा ‘चंबा साहित्य उत्सव’: डीसी मुकेश रेपसवाल ने की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं के साथ-साथ रेस्क्यू एवं डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, कार्यवाहक सहायक आयुक्त राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. भारद्वाज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, सहायक अभियंता अजय कुमार, गौरव ठाकुर, वरिष्ठ अग्नि शमन अधिकारी राजेश कुमार, चंबा साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत, आपदा प्रबंधन शाखा प्रभारी सुमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 'राइजोम रोट' ने निगला 24.50 करोड़ का अदरक, 25% फसल बर्बाद 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More