HomeHimachalMandiमंडी में एसएचईपी पद्धति के तहत हुआ बाजार सर्वेक्षण, 40 किसानों ने...

मंडी में एसएचईपी पद्धति के तहत हुआ बाजार सर्वेक्षण, 40 किसानों ने लिया हिस्सा

जायका कृषि परियोजना के तहत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी ने एसएचईपी पद्धति से एक दिवसीय बाजार सर्वेक्षण आयोजित किया। यह कार्यक्रम डडौर और धनोटू के एपीएमसी मार्केट यार्ड में एसएमएस डॉ. खूब राम, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार और एडीओ हंसराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

मंडी : जायका कृषि परियोजना के तहत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी ने एसएचईपी पद्धति से एक दिवसीय बाजार सर्वेक्षण आयोजित किया। यह कार्यक्रम डडौर और धनोटू के एपीएमसी मार्केट यार्ड में एसएमएस डॉ. खूब राम, खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार और एडीओ हंसराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सर्वेक्षण में कुल 40 किसानों ने भाग लिया, जो चार उप-परियोजनाओं एफआईएस ठंडी बावड़ी, एफआईएस पाज्जा नाला, एफआईएस केहड़ और एसटीडब्ल्यू लोहारा से संबंधित थे। किसानों ने थोक एवं खुदरा व्यापारियों से संवाद कर फसल की मांग, मौसमी मूल्य उतार-चढ़ाव, अधिकतम एवं न्यूनतम दरें और खरीदारों के संपर्क विवरण एकत्र किए। अधिकारियों ने बताया कि एसएचईपी पद्धति से बाजार की मांग और मूल्य प्रवृत्तियों का अध्ययन कर उत्पादन की बेहतर योजना बनाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें:  निर्माण श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 28 फरवरी तक नहीं कराने पर अटक सकते हैं लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More