HomeHimachalMandi10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, फिटर-वेल्डर...

10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, फिटर-वेल्डर के पदों पर 18 को यहां होंगे इंटरव्यू, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। के.एम. इंटरप्राइजेज ने फिटर एवं वेल्डर के 50 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

मंडी : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। के.एम. इंटरप्राइजेज ने फिटर एवं वेल्डर के 50 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों को भरने के लिए 18 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई (फिटर ट्रेड) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित फ्रेशर अभ्यर्थियों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह बेसिक वेतन दिया जाएगा, जबकि अनुभवी अभ्यर्थियों को योग्यता और अनुभव के आधार पर 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा निःशुल्क आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  राजपुर में 13 मई को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, पांवटा साहिब, जम्मू, हरिद्वार, देहरादून तथा पंजाब स्थित परियोजनाओं में की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है या समाप्त हो चुका है, वे ईईएमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन नया पंजीकरण अथवा नवीनीकरण करा सकते हैं।

साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 35 पुरुष अभ्यर्थी सफल, अब महिलाओं की बारी

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 अथवा कंपनी के प्रतिनिधि के मोबाइल 98050-77102 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest Articles

Explore More