HomeHimachalMandiजिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी

जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन जारी

उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 10 के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति को परिसीमन के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वह अंतिम प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों के भीतर उपायुक्त मंडी को प्रस्तुत कर सकता है।

मंडी : जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन संबंधी अंतिम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 9 के तहत जारी प्रारूप अधिसूचना संख्या पीसीएन-एमएसडी-844-874 दिनांक 20 फरवरी 2026 पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के उपरांत यह अंतिम प्रकाशन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला मंडी की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं विभाजन के पश्चात जिला परिषद मंडी के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के संबंध में यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 10 के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति को परिसीमन के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वह अंतिम प्रकाशन की तिथि से 10 दिनों के भीतर उपायुक्त मंडी को प्रस्तुत कर सकता है।

ये भी पढ़ें:  DC के निर्देश : 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के होंगे यूनिट टेस्ट, कमजोर प्रदर्शन करने वालों के लिए शुरू होंगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं

उन्होंने बताया कि संबंधित सूची का अवलोकन जिला प्रशासन मंडी की आधिकारिक वेबसाइट https://hpmandi.nic.in पर किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More