HomeHimachalराजगढ़ के फागू में अचानक खराब हुई एचआरटीसी की बस, बीच रास्ते...

राजगढ़ के फागू में अचानक खराब हुई एचआरटीसी की बस, बीच रास्ते परेशान हुईं सवारियां

स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और पथ परिवहन निगम से मांग की कि इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और राजगढ़ मार्ग पर चलने वाली बसों की स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। वीरवार को बथाऊधार से राजगढ़ की ओर आने वाली बस फागू के समीप अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को सड़क किनारे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी यज्ञदत्त शर्मा के अनुसार बस बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गई। बस में सवार यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

बस में सवार जितेंद्र, रामदास, अरविंद, रवि मल्होत्रा, विक्रम सिंह सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि राजगढ़ सड़क पर यह समस्या अब आम हो चुकी है। आए दिन बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत दाहन के पूर्व प्रधान यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि जब बसों पर अन्य राज्यों के विज्ञापन लगाकर राजस्व कमाया जा रहा है, तो फिर उस पैसे का उपयोग बसों की मरम्मत और व्यवस्था सुधारने में क्यों नहीं किया जा रहा। यदि बसों की नियमित जांच और समय-समय पर मरम्मत होती रहे तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है, लेकिन लगातार हो रही लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 15 फरवरी तक करवाएं ई-केवाईसी, वरना स्थाई तौर पर बंद हो जाएगी पेंशन

यज्ञदत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि जब इस विषय में सोलन के आरएम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। हालांकि, इस संबंध में राजगढ़ बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण बस रास्ते में खड़ी हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और पथ परिवहन निगम से मांग की कि इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और राजगढ़ मार्ग पर चलने वाली बसों की स्थिति में सुधार किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें:  दलित शोषण मुक्ति मंच ने क्रैशर के खिलाफ डीसी को सौंपी शिकायत, कार्रवाई के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More