HomeHimachalChambaDC चंबा मुकेश रेपसवाल के निर्देश: सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का...

DC चंबा मुकेश रेपसवाल के निर्देश: सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें अधिकारी

डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

चंबा : डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से सैंपल टेस्टिंग की प्रगति, जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में पानी के नमूनों की जांच की स्थिति तथा सैनिटरी सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से पानी के नमूनों की नियमित जांच सुनिश्चित बनाई जाए, ताकि जल गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में सैंपल परीक्षण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, आज बारिश और बर्फबारी की संभावना, तूफान-बिजली का भी अलर्ट

मुकेश रेपसवाल ने सैनिटरी सर्वे के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More