HomeHimachalMandiअग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी

सभी उम्मीदवार अपने पंजीकृत ई मेल और joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मंडी : भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी कर्नल गौतम निशांत ने जानकारी दी कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की वर्ष 2025-26 की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने पंजीकृत ई मेल और joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथि के अनुरूप ट्रेनिंग ग्राउंड, थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन पंडोह में भर्ती रैली के लिए आना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि 22 मार्च, 2026 से 30 मार्च, 2026 तक आयोजित इस भर्ती में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के लिखित परीक्षा वर्ष-2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  बमसन के तहसीलदार को सौंपी निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी

भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें और निर्धारित भर्ती तिथि और समय के मुताबिक रैली के लिए पहुंचें। अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वो सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं और उनकी समस्या का यथासंभव समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पुलिस पूछ रही थी पता, आरोपी ने लगा दी छलांग... चोट लगने पर तलाशी ली तो मिला ये सामान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More