HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी, 10 मार्च तक दर्ज...

संगड़ाह नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी, 10 मार्च तक दर्ज कराएं आपेक्ष एवं सुझाव : DC

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डों का परिसीमन वर्ष- 2026 में होने वाले नगर पालिका/ नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डों का परिसीमन वर्ष- 2026 में होने वाले नगर पालिका/ नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। डीसी ने बताया कि अधिसूचित नगर पंचायत वार्ड परिसीमन बारे यदि जन साधारण को कोई आक्षेप हो तो वह 10 मार्च, 2026 तक डीसी कार्यालय में अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संगडाह नगर पंचायत को वार्डों में विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मलगांव स्कूल में रैली निकाल बच्चों ने दिया स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More