HomeCrime108 एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़! सोलन पुलिस ने आरोपी EMT को...

108 एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़! सोलन पुलिस ने आरोपी EMT को शिमला से दबोचा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 108 एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला थाना सोलन में 30 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है।

सोलन : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 108 एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला थाना सोलन में 30 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने 108 सेवा के माध्यम से एंबुलेंस बुक करवाई थी। जब एंबुलेंस पहुंची तो चालक ने फोन कर पूछा कि क्या वह अकेली जा रही हैं। इस पर उसने बताया कि उसकी जेठानी भी उसके साथ जा रही है। इसके बाद वह अपने बेटे और जेठानी के साथ एंबुलेंस में बैठ गई। रास्ते में एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी दिव्यांश ने उसकी जेठानी के साथ छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ भी बदतमीजी की।

ये भी पढ़ें:  वाहन टायर चोरी मामले में पुलिस ने धरा आरोपी, पूछताछ के बाद टायर भी बरामद

उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जब एंबुलेंस अस्पताल पहुंची तो आरोपी ने उसके पति के साथ भी बदतमीजी की और मौके से भाग गया। उक्त शिकायत के आधार पर महिला थाना सोलन में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच के दौरान महिला थाना सोलन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिव्यांश (27) जिला मंडी को शिमला से हिरासत में ले लिया और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

एसपी सोलन तिरूमलाराजू एसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब 6 महीनों से 108 एंबुलेंस में बतौर EMT फार्मासिस्ट तैनात है और उसकी ड्यूटी 7 मार्च 2026 की रात 8:00 बजे से 8 मार्च 2026 की सुबह 8:00 बजे तक एंबुलेंस में थी। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, अब 406 ग्राम चरस के साथ ये शख्स किया गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More