HomeHimachalहिमाचल के पहले DGP आईबी नेगी का निधन, शिमला में ली आखिरी...

हिमाचल के पहले DGP आईबी नेगी का निधन, शिमला में ली आखिरी सांस, सीएम ने जताया शोक

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (DGP) सेवानिवृत्त आईपीएस आईबी नेगी का 93 साल की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने बुधवार को शिमला में अंतिम सांस ली.

31 अक्टूबर 1932 को किन्नौर जिले के सांगला गांव में जन्मे नेगी 1958 बैच के प्रतिष्ठित आईपीएस अधिकारी थे. आईबी नेगी हिमाचल प्रदेश से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने पहले डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी थे.

दिवंगत नेगी ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के एडीसी के रूप में कार्य किया और नैनीताल व लखीमपुर खीरी के एसपी रहे. उन्होंने सीआईडी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अलावा कई जगह अपनी बेहतरीन सेवाएं दीं.

ये भी पढ़ें:  कभी देखी है ऐसी रंग-बिरंगी गोभी, इस जिले में सफल उत्पादन, बढ़ाएगी इम्युनिटी और भी कई लाभ

उनके निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक प्रकट किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आईबी नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं. उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद रखेगा. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More