HomeHimachalSirmaurनाहन क्षेत्र को CM सुक्खू ने दी 190 करोड़ की सौगात, इन...

नाहन क्षेत्र को CM सुक्खू ने दी 190 करोड़ की सौगात, इन परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए।

नाहन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने 152 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेड़ों से आदिबद्री सड़क, 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कांशीवाला से बिरोजा फैक्ट्री वाया जब्बल का बाग सड़क का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें:  विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : सुरेश कुमार

इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में मुख्य चिकित्सा कार्यालय, 8.17 करोड़ रुपये की लागत से बर्मा पापड़ी-पालियों-माजरी सड़क का सुधार एवं उन्नयन, 6.98 करोड़ रुपये की लागत से सैनवाला झमेरिया-बोगरिया-जामनवाला-चरूवाला-कोटला लिंक रोड और 3.13 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-07 से भद्रकाली मंदिर होते हुए फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने 3.03 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में नए टेबल टेनिस-कम-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, 3.17 करोड़ रुपये की लागत से धौलाकुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवास और 4.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक खंड की दूसरी मंजिल का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें:  अर्जुन स्टेडियम हरियाणा बना कबड्डी विजेता, विधायक सोलंकी ने किया सम्मानित

उन्होंने 7.81 करोड़ रुपये की लागत से धौलाकुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवासीय खंड, 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑटोमोबाइल खंड, 3.30 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का उद्घाटन किया। इसी प्रकार 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जुड्डा-का-जोहड़ से गांव गड्डा तक संपर्क सड़क, 3.80 करोड़ रुपये की लागत से कालाअंब में फायर पोस्ट भवन और नाहन में 5.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एफआरए के तहत 28 परिवारों को मालिकाना हक के पट्टे भी प्रदान किए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में वन विभाग का रेस्ट हाउस जलकर राख, बड़ा सवाल- कहीं फॉरेस्ट गार्ड को जिंदा जलाने की साजिश तो नहीं?
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More