HomeRashifalराशिफल 9 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन,...

राशिफल 9 मार्च 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 9 मार्च 2026 तिथि: षष्ठी नक्षत्र: विशाखा करण: गर पक्ष: कृष्ण योग: व्याघात वार: सोमवार

आज का पंचांग | 9 मार्च 2026
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: विशाखा
करण: गर
पक्ष: कृष्ण
योग: व्याघात
वार: सोमवार
आज का शुभ मुहूर्त:
06:39am-08:07am
09:35am-11:03am
राहुकाल: 08:07am-09:35am
अभिजीत मुहूर्त: 12:08pm-12:55pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

वृष राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

मिथुन राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 22 फरवरी 2026: आपकी राशि पर कैसा रहेगा ग्रह चाल का असर, किस्मत कनेक्शन के साथ जानें अपना गुड लक

कर्क राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

सिंह राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना वादा करें जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

कन्या राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  हरिओम कॉलोनी पांवटा साहिब में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, 27 से 31 अगस्त तक होगा आयोजन

तुला राशि
कुछ ऐसी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं जिन्हें टालना मुमकिन न हो। आज कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति को भंग कर सकती है। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज़ से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

धनु राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 9 फरवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

मकर राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से हार्दिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: आज चांदी धारण करें।

कुंभ राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। ना चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ एवं मसूर की दाल का दान करें।

मीन राशि
स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में इजाफा होगा। आज आप भावनात्मक तरीके से इस्तेमाल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More