होमRashifalAaj Ka Rashifal 24 August: धन लाभ के साथ इन राशियों के...

Aaj Ka Rashifal 24 August: धन लाभ के साथ इन राशियों के लिए बन रहे हैं नए अवसर, जानें कैसा रहेगा दिन

आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नए अवसर लेकर आ सकती है। कुछ लोगों को स्वास्थ्य, लेन-देन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

  • आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और नए अवसर लेकर आ सकती है। कुछ लोगों को स्वास्थ्य, लेन-देन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। मेष से मीन तक जानिए आपके लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है।

मेष राशि
आज घरेलू जिंदगी पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शरीर के किसी अंग में दर्द रह सकता है। तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक मतभेद सुलझाने का अच्छा अवसर है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद

वृष राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : धूमिल

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नशे की लत से दूर रहें। किसी कीमती वस्तु के गुम होने का खतरा रहेगा। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला

ये भी पढ़ें:  महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

कर्क राशि
आज आपके घर पर कोई मेहमान आ सकता है। घर की जरूरत पर खर्च होने की संभावना रहेगी। कोई कर्जदार पैसे की मांग कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गुलाबी

सिंह राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का हरा

कन्या राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : चांदी

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

तुला राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल

वृश्चिक राशि
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। बच्चों के कारण आप चिंतित रह सकते हैं। व्यवसाय को बढ़ाने का आज आपके पास अच्छा मौका है। आज आप फिजूल खर्च कर सकते हैं। आपसे कोई धन की मांग कर सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : नीला

धनु राशि
आज भाग्य पर निर्भर न रहें। सेहत के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। आज किसी को पैसे उधार न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको मानसिक तनावग्रस्त बना सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन रह सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : स्लेटी

ये भी पढ़ें:  चूड़धार में 5 माह बाद वैशाख संक्रांति पर खुलेंगे शिरगुल महाराज मंदिर के कपाट, एक मई से हटेगी यात्रा पर प्रशासनिक रोक

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होगी। आज आपका महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आना हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में होंगे।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला

कुंभ राशि
आज आप किसी पुराने साथी से मुलाकात कर सकते हैं। कुछ उद्योगपतियों को आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। धन से जुड़े मसले आज हल हो सकते हैं। क्रय-विक्रय के मामले सामने आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नारंगी

मीन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : चेरी

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More