HomeHimachalSolanएसपी बद्दी ने 'सीसी-3 प्रमाण पत्र' से नवाजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले...

एसपी बद्दी ने ‘सीसी-3 प्रमाण पत्र’ से नवाजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी, क्राइम मीटिंग में दिए ये सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक बद्दी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों पर सख्त निगरानी रखने, नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

बद्दी : पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को मासिक जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने की। बैठक में उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी नालागढ़, पुलिस उपाधीक्षक बद्दी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव, समस्याएं और सुरक्षा संबंधी मुद्दे प्रस्तुत किए, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। इस दौरान जिले में लंबित और पेंडिंग केस फाइलों की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : यूथ कांग्रेस ने फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला, SDM-DSP किए सम्मानित

पुलिस अधीक्षक बद्दी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों पर सख्त निगरानी रखने, नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को लेकर ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, महिला सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए भी आवश्यक कार्ययोजना साझा की गई।

ये भी पढ़ें:  श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक बद्दी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को “सीसी-3 प्रमाण पत्र” देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला बद्दी भविष्य में भी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More