HomeAccidentस्कूल बस की चपेट में आईं दो मासूम बहनें, हालत गंभीर, पीजीआई...

स्कूल बस की चपेट में आईं दो मासूम बहनें, हालत गंभीर, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बच्चियों को ऊना में प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा ऊना के माउंट कार्मल स्कूल की बस के साथ हुआ और घायल दोनों बच्चियां भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं। रैसरी गांव निवासी सुशील की बेटियां आशश्वी और परीक्षा एलकेजी व यूकेजी की छात्राएं हैं और स्कूल बस से घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि बस से उतरने के बाद चालक बस को मोड़ रहा था।

ये भी पढ़ें:  103 की उम्र में भी जज्बा जवान, किन्नौर के किसान भगत राम सरयान ने दो सरकारी स्कूल गोद लेकर लिखी मिसाल

इसी दौरान दोनों बच्चियां बस के नीचे आ गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More