बीबीएन : पुलिस अधीक्षक बद्दी कार्यालय के सभागार में सोमवार को एक औपचारिक समारोह (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला थाना में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक लखबीर सिंह को उप निरीक्षक (Sub Inspector) पदोन्नति पर एसपी बद्दी विनोद धीमान (SP Vinod Dhiman) ने उनके कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया।
समारोह के दौरान एसपी विनोद धीमान ने लखबीर सिंह की अब तक की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें पदोन्नति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल रैंक बढ़ने तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और समाज की सेवा का नया संकल्प जुड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लखबीर सिंह आगे भी ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने नव पदोन्नत उप निरीक्षक लखबीर सिंह को शुभकामनाएं दीं।



