HomeHimachalSolanफैक्टरी से गार्डर उड़ाने वाले पकड़े गए: बद्दी पुलिस ने 3 आरोपी...

फैक्टरी से गार्डर उड़ाने वाले पकड़े गए: बद्दी पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, चोरी का लोहा और पिकअप गाड़ी बरामद

पुलिस थाना बद्दी में दर्ज इस मामले में पुलिस ने चोरी किए गए करीब 50 हजार रुपये कीमत के लोहे के गार्डर और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी (HP93-0488) को भी बरामद कर लिया है।

बीबीएन : बद्दी में फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बद्दी में दर्ज इस मामले में पुलिस ने चोरी किए गए करीब 50 हजार रुपये कीमत के लोहे के गार्डर और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी (HP93-0488) को भी बरामद कर लिया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि 8 मार्च 2026 को थाना बद्दी के अंतर्गत स्थित एक फैक्टरी से लोहे के गार्डर चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह के युवा अधिकारी को बड़ी पदोन्नति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बने संयुक्त निदेशक

आरोपियों की पहचान शमशेर खान (31) निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी जिला सोलन, इकबाल मोहम्मद उर्फ नंदू (22) निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन और साहिल (21) निवासी गांव भुड, तहसील बद्दी, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  86 लाख की लागत से निर्मित होगा जाजड़ी से भाटुई संपर्क सड़क मार्ग : कुलदीप सिंह पठानिया
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More