HomeHimachalMandiदुबई में नौकरी का मौका: बॉबकैट ऑपरेटर को मिलेंगे 60 हजार रुपये...

दुबई में नौकरी का मौका: बॉबकैट ऑपरेटर को मिलेंगे 60 हजार रुपये महीना, आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च

इसके अतिरिक्त ओवरटाइम और आवास की सुविधा या आवास भत्ता भी दिया जाएगा। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा, निवास स्थान से कार्यस्थल तक परिवहन सुविधा और जीवन बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मंडी : विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए दुबई में नौकरी पाने का बड़ा अवसर उपलब्ध है। जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) शिमला के माध्यम से डल्स्को रिक्रूटमेंट सर्विसेज कंपनी, दुबई में बॉबकैट ऑपरेटर के पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 2400 दिरहम मासिक वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 60 हजार रुपये प्रतिमाह के बराबर है। इसके अतिरिक्त ओवरटाइम और आवास की सुविधा या आवास भत्ता भी दिया जाएगा। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा, निवास स्थान से कार्यस्थल तक परिवहन सुविधा और जीवन बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  पांगी अब प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल, लोगों में उत्साह

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 24 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को https://forms.gle/N9MA5rP7F1PdTC499 लिंक पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आवेदक के पास वैध पासपोर्ट होना आवश्यक है और साथ ही वैध या समाप्त हो चुका यूएई लाइसेंस होना भी अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार ज्वाइन करने के 80 दिनों के भीतर इस्तीफा देता है, तो उसे यूएई में अपने वीजा और चिकित्सा संबंधी खर्च स्वयं वहन करने होंगे।

ये भी पढ़ें:  22 जून तक रोजाना कई घंटे बंद रहेगा गुटकर-मंडी हाईवे, यात्रा से पहले जान लें नया शेड्यूल

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये और उस पर लागू जीएसटी और 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवा इस अवसर का लाभ उठाने के लिए समय पर पंजीकरण करें।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि में नशे का जहर घोलने की साजिश नाकाम, पांवटा साहिब में बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More