HomeHimachalइन जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तारीख तय, 22 से...

इन जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तारीख तय, 22 से 30 मार्च तक होगा आयोजन

कुल्लू : सेना भर्ती कार्यालय (ARO) मंडी द्वारा 22 मार्च से 30 मार्च 2026 तक मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली हिमाचल प्रदेश के पंडोह स्थित 3rd इंडिया रिजर्व बटालियन के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इस रैली में विभिन्न श्रेणियों जैसे जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) और ट्रेड्समैन (10वीं और 8वीं पास) के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

रैली की शुरुआत 22 मार्च 2026 को कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों की विभिन्न तहसीलों (जैसे मनाली, कुल्लू, निरमंड, जरी, भुंतर, निथर, सैंज बंजार, उदयपुर, काजा आदि) के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) की भर्ती के साथ होगी। इसके पश्चात 23 मार्च से 27 मार्च तक मंडी जिले की विभिन्न तहसीलों (जैसे पधर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, सुंदरनगर, धर्मपुर, कोटली, थूनाग, औट, निहरी, मंडी सदर, टिहरा,सराज, करसोग, डेहर, लडभरोल, बल्ह, मंडी सदर, बाली चौकी, छत्री, पांगना,कटौला, ढलवान आदि) के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी ।

ये भी पढ़ें:  1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा से मिलेगी चुनाव संबंधी जानकारी : मुकेश रेपसवाल

27 मार्च को मंडी जनरल ड्यूटी के साथ-साथ तीनों जिलों (मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति) के सभी तहसीलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी की भर्ती भी होगी। 28 मार्च 2026 को तीनों जिलों के सभी तहसीलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं व 8वीं पास) की भर्ती आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन और चिकित्सीय जांच (मेडिकल) के लिए 29 और 30 मार्च 2026 को रिजर्व डे (Reserve Day) के रूप में रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  शोषण मुक्ति मंच का एलान, सामाजिक न्याय के लिए 28 को धर्मशाला रैली में सभी जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More