HomeHimachalChambaनागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित हुई एक्स-रे मशीन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया...

नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित हुई एक्स-रे मशीन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट स्थापित की जाएगी, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य मरीजों को अस्पताल में आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। उन्होंने अस्पताल में रिक्त पड़े पदों और अन्य आवश्यक मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

चुवाड़ी (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को नागरिक अस्पताल चुवाड़ी का दौरा कर अस्पताल में स्थापित 8.50 लाख रुपये की लागत से नई एक्स-रे मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक्स-रे मशीन के शुरू होने से चुवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा और मरीजों को स्वास्थ्य जांच के लिए दूरदराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:  युवती अपहरण मामले में बवाल, पथराव के बीच 3 पुलिस कर्मियों सहित दर्जन भर लोग चोटिल

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों का दौरा किया। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट स्थापित की जाएगी, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य मरीजों को अस्पताल में आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। उन्होंने अस्पताल में रिक्त पड़े पदों और अन्य आवश्यक मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  विक्रम ठाकुर ने संभाला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी का कार्यभार, कई पदों पर दे चुके सेवाएं

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें विस्तार से अवगत करवाया। इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, निदेशक सहकारी बैंक राज कुमार चंबियाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी विजय कंवर, उप मंडल अधिकारी नागरिक मनीष सोनी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, एसीएफए भास्कर महाजन, विद्युत पंकज राठौर संबंधित विभागों के अधिकारी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में एक युवक पर सरेआम फायरिंग, हमलावरों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें गठित
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More