Home Himachal Sirmaur नाहन कॉलेज में ‘सबरंग’ का रंगारंग धमाल: नाटी, गिद्धा, घूमर और बीट-बॉक्सिंग...

नाहन कॉलेज में ‘सबरंग’ का रंगारंग धमाल: नाटी, गिद्धा, घूमर और बीट-बॉक्सिंग से गूंजा मंच, छात्रों की प्रतिभा ने बांधा समा

डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को वार्षिक CSCA सांस्कृतिक उत्सव “सबरंग” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला रहे।

0

नाहन : डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को वार्षिक CSCA सांस्कृतिक उत्सव “सबरंग” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला रहे। कार्यक्रम की शुरुआत CSCA अध्यक्ष और अन्य सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि, CSCA समन्वयक डॉ. देवराज शर्मा और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. धनमंती कंडासी को बैज पहनाकर और सम्मानित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

CSCA अध्यक्ष तपस्या ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि और सभी अध्यापकों का स्वागत करते हुए कहा कि CSCA छात्रों और शिक्षकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ छात्रों की समस्याओं और मुद्दों को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें संगीत, नृत्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों जैसे विभिन्न शौकों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से इन शौकों को और अधिक निखारा जा सकता है और इस प्रकार की प्रस्तुतियां विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने तालों सड़क की जर्जर हालत का लिया संज्ञान, विभाग ने तुरंत भेजीं मशीनें, शुरू हुआ काम

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ऊर्जावान और मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सितार वादन प्रस्तुत किया। अभिषेक ने एकल गीत, अमीषा ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य और अभिषेक व नीलाक्षी ने युगल नाटी प्रस्तुत की। संचिता ने कविता पाठ किया, जबकि अदम्य ने बीट-बॉक्सिंग से दर्शकों को रोमांचित किया। तमन्ना और शिवांश ने गिटार के साथ गीत प्रस्तुत किया और मेहक ने वेस्टर्न डांस पेश किया।

इसी क्रम में ममता ने एकल गीत प्रस्तुत किया। पूजा और समूह ने नाटी (समूह) प्रस्तुत की और सपना ने हरियाणवी नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। तानिया और पियुष ने कविता पाठ प्रस्तुत किया। स्नेहिल, पूजा, संजय, नवीन, याशिका और करण ने क्रमशः एकल गीत प्रस्तुत किए। सान्वी ने राजस्थानी नृत्य घूमर प्रस्तुत किया और NCC की छात्राओं ने गिद्धा पेश कर खूब तालियां बटोरीं।

ये भी पढ़ें:  नाहन दंगा मामला: एक और गिरफ्तार, सभी आरोपियों से जुड़े मामले की जांच आगे बढ़ी, आपराधिक पृष्ठभूमि आई सामने

आरूषि और कशिश ने नाटी प्रस्तुत की जबकि सिया और स्नेहिल ने पंजाबी एकल नृत्य से मंच को जीवंत बना दिया। रितिका चौहान ने वेस्टर्न डांस प्रस्तुत किया। तमन्ना और स्मृति ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य से दर्शकों की सराहना प्राप्त की। सत्य और समूह ने बॉलीवुड समूह नृत्य प्रस्तुत किया जबकि नंदिनी रावत ने बॉलीवुड एकल नृत्य पेश किया। इसके अलावा सरबजीत और समूह ने समूह गीत (मशअप) प्रस्तुत किया। अंत में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने समूह नाटी प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और अधिक रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में CSCA उपाध्यक्ष शिवानी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें:  अवैध खनन के खिलाफ चला सिरमौर पुलिस का अभियान, 41 टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त, काटे चालान, मचा हड़कंप