HomeHimachalSirmaurHRTC की चलती बस में गूंजी किलकारी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही...

HRTC की चलती बस में गूंजी किलकारी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म

मलगांव के समीप गर्भवती महिला सरोज अपने पति और सास के साथ प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन जाने के लिए बस में सवार हुई। जमटा से आगे दोसड़का के पास पहुंचते ही गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह दर्द से कराहने लगी। स्थिति को देखते हुए बस में बैठे पुरुष यात्री अगली सीटों पर चले गए और महिलाएं पीछे की ओर आकर उसकी मदद करने लगीं।

नाहन : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस उस समय अचानक ‘मिनी डिलीवरी रूम’ में बदल गई, जब मेडिकल कॉलेज नाहन जा रही एक गर्भवती महिला ने बस के अंदर ही बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। माना जा रहा है कि एचआरटीसी की बस में बच्चे के जन्म का यह पहला मामला है।

जानकारी के अनुसार कुंहट-श्री रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली निगम की बस शुक्रवार शाम करीब सात बजे ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान मलगांव के समीप गर्भवती महिला सरोज अपने पति और सास के साथ प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन जाने के लिए बस में सवार हुई। जमटा से आगे दोसड़का के पास पहुंचते ही गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वह दर्द से कराहने लगी। स्थिति को देखते हुए बस में बैठे पुरुष यात्री अगली सीटों पर चले गए और महिलाएं पीछे की ओर आकर उसकी मदद करने लगीं। दर्द बढ़ता गया और इसी दौरान महिला ने बस के अंदर ही बच्ची को जन्म दे दिया।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस के 13 जवानों को मानद ASI पद पर पदोन्नति, 32 साल की सेवा का मिला सम्मान

इस दौरान बस में मौजूद एक महिला यात्री ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं चालक ने बस को तेजी से नाहन की ओर बढ़ाया। जैसे ही बस बनोग के समीप पहुंची तो जच्चा और नवजात को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया और मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला को डिलीवरी के लिए 27 मार्च की डेट दी गई थी। वहीं परिजन महिला को एहतियातन तौर पर मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती करने के लिए बस में जा रहे थे। इस बीच हालात ऐसे बने कि बस में ही किलकारियां गूंज उठीं। बताया जा रहा है कि महिला का यह दूसरा बच्चा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More