होमHimachalMandiसुंदरनगर में इंजीनियरिंग छात्रों का स्मार्ट हैकाथॉन, सिद्धपुर में अंडर-19 टूर्नामेंट का...

सुंदरनगर में इंजीनियरिंग छात्रों का स्मार्ट हैकाथॉन, सिद्धपुर में अंडर-19 टूर्नामेंट का आगाज करेंगे मंत्री राजेश धर्माणी

ग्राम एवं नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

मंडी : ग्राम एवं नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी 16 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 बजे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सुंदरनगर के सभागार में आयोजित इंजीनियरिंग छात्रों की राज्य स्तरीय स्मार्ट हैकाथॉन-2026 में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

इसके उपरांत दोपहर लगभग 1:30 बजे राजेश धर्माणी धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के पश्चात वे घुमारवीं के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  चूड़धार यात्रा हुई और आसान! नौहराधार-चाबधार सड़क का ट्रायल सफल, अब इतनी रह गई पैदल दूरी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More