HomeHimachalChamba86 लाख की लागत से निर्मित होगा जाजड़ी से भाटुई संपर्क सड़क...

86 लाख की लागत से निर्मित होगा जाजड़ी से भाटुई संपर्क सड़क मार्ग : कुलदीप सिंह पठानिया

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जल शक्ति विभाग के तहत भाटियात क्षेत्र में 365 करोड़ की लागत से 46 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है, जिनमें चुवाड़ी क्षेत्र व ग्राम पंचायत मालूण्डा, जतरुण, कुडनू, गाहर, बनेट, आवां और परचोड में कुल 54 करोड़ की धन राशि व्यय की जा रही है।

चुवाड़ी (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के सड़क सुविधा से वंचित दूरदराज के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। सभी विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस अध्यक्ष शनिवार को भाटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलून्डा में जाजड़ी से भाटुंई तक 86 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3.7 किलोमीटर लंबे संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती हैं और सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है। इस संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण से चलेला धनोड़ी, कुट, कुटला जुकाणी, भटुंई, बडेई, भद्राडा व आसपास के निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही लोगों का दैनिक जीवन और अधिक सुगम बनेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भटुंई से सड़क का विस्तार कर गांव सेला, मैथला के साथ जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  3 घंटे चली सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान नहीं पड़ी खून की जरूरत, जानें रोबोटिक सर्जरी से जुड़ीं खास बातें

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के उद्देश्य से पूर्व में तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अब सार्थक और व्यवहारिक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत 146 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें ग्राम पंचायत मलुण्डा, तुरकडा, कूडनु वनेट व गाहर पंचायतों के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सात सड़कों पर 30 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। कार्यों की विभागीय औपचारिकताएं प्रगति पर हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में लगभग 80 किलोमीटर के करीब सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। कार्यों की निरंतरता में इस क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क योजना (पीएमजेएसवाई) चरण-4 के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है और इसके अंतर्गत लगभग 70 किलोमीटर नए संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 115.73 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने एमलियोन बिजनेस स्कूल ल्योन, फ्रांस के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जल शक्ति विभाग के तहत भाटियात क्षेत्र में 365 करोड़ की लागत से 46 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है, जिनमें चुवाड़ी क्षेत्र व ग्राम पंचायत मालूण्डा, जतरुण, कुडनू, गाहर, बनेट, आवां और परचोड में कुल 54 करोड़ की धन राशि व्यय की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने आगामी प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिला चंबा में लगभग 400 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और 250 करोड़ की नई विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात जिलावासियों को देंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर क्षेत्र खासकर दूरदराज के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्रमुखता है व सरकार द्वारा इस दिशा में हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  केंद्र प्रायोजित स्कीमों में अधिक से अधिक बजट लाने के लिए करें काम, ‘दिशा’ की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर ने दिए निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More