HomeHimachalBilaspurबिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण...

बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण रोस्टर जारी

DC राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी है।

बिलासपुर : DC राहुल कुमार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद श्री नैना देवी जी क्षेत्र में कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर 4 दुर्गा अनुसूचित जाति महिला, जबकि वार्ड नंबर 5 शीतला, वार्ड नंबर 6 शक्ति और वार्ड नंबर 7 अंबिका महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड 1 देवी, वार्ड 2 तारा और वार्ड 3 कालिका अनारक्षित रहेंगे।

इसी तरह नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में कुल 9 वार्डों में से वार्ड 1 बड्डू, वार्ड 2 इंदिरा, वार्ड 8 टिकरी और वार्ड 9 दकड़ी महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि वार्ड नंबर 6 जगदंबा अनुसूचित जाति महिला और वार्ड नंबर 7 बजोआ को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 3 अंबेडकर, वार्ड 4 कल्याणा और वार्ड नंबर 5 हारकुकर अनारक्षित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित किया सांख्यिकीय सहायक का फाइनल परिणाम, 3 उम्मीदवारों का चयन

उन्होंने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें वार्ड 1 निहाल, वार्ड नंबर 3 रौडा, वार्ड नंबर 4 गुरूद्वारा, वार्ड नंबर 6 कोसरियां और वार्ड नंबर 7 चंगर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि वार्ड नंबर 2 स्टेडियम अनुसूचित जाति महिला और वार्ड नंबर 11 लखनपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 5 मेन मार्किट, वार्ड नंबर 8 लक्ष्मीनारायण मंदिर, वार्ड नंबर 9 टाउन हाॅल और वार्ड नंबर 10 धौलरा अनारक्षित रहेंगे।

इसी तरह नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में से वार्ड नंबर 1 घाटीवाली सत्थ, वार्ड नंबर 2 उपरवाली सत्थ, वार्ड नंबर 6 गुर्नाझड़ी महिलाओं के लिए जबकि वार्ड नंबर 7 सेउ अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 4 तलाई बाजार अनुसूचित जाति और वार्ड नंबर 3 निचली सत्थ और वार्ड नंबर 5 बरयाह को अनारक्षित रखा गया है। नगर पंचायत झंडूता और स्वारघाट के संदर्भ में प्राप्त दिशानिर्देशों के तहत आगामी कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More