होमHimachalकर्नल शेरजंग राष्ट्रीय पार्क सिंबलवाडा के लिए बनेगा जोनल मास्टर प्लान, मानव-हाथी...

कर्नल शेरजंग राष्ट्रीय पार्क सिंबलवाडा के लिए बनेगा जोनल मास्टर प्लान, मानव-हाथी संघर्ष में कमी लाने के निर्देश

डीसी सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय में भारत सरकार के मानव-वन्यजीव संघर्ष दिशा-निर्देश-2022 के तहत कर्नल शेरजंग राष्ट्रीय पार्क सिंबलवाड़ा के लिए जोनल मास्टर प्लान तैयार करने के मकसद से जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की आयोजित हुई. इस बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया.

नाहन|
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड से हाथियों के आवागमन बढ़ा है. इसके चलते पांवटा साहिब, माजरा, गिरिनगर और कोलर आदि क्षेत्रों में मानव-हाथी संघर्ष में भी वृद्धि हुई है. इस गंभीर विषय को लेकर वन विभाग के डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्या राज ने जिला प्रशासन को अवगत कराया.

सोमवार को डीसी सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय में भारत सरकार के मानव-वन्यजीव संघर्ष दिशा-निर्देश-2022 के तहत कर्नल शेरजंग राष्ट्रीय पार्क सिंबलवाड़ा के लिए जोनल मास्टर प्लान तैयार करने के मकसद से जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की आयोजित हुई. इस बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब 400 KG अफीम डोडे के साथ गिरफ्तार किया ये शख्स

बैठक का संचालन करते हुए डीएफओ ऐश्वर्या राज ने डीसी को हाथी और वन्य जीव संरक्षण परियोजना के चरण के कार्यांवयन से अवगत करवाते हुए बताया कि सिरमौर में बाघ एक सीएसएस योजना है, जिसे हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2024-25 से पहली बार क्रियांवित किया जा रहा है. इसमें संवेदनशील क्षेत्रों में एनाइडर प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली की स्थापना, लूटपाट विरोधी दस्ते, प्रभावित क्षेत्रों में गज मित्रों की नियुक्ति, फील्ड स्टाफ के लिए सुरक्षा उपकरण, क्षमता निर्माण और समुदायों के साथ जागरूकता बैठकें आदि शामिल हैं.

डीसी ने विद्युत, पुलिस, कृषि ग्रामीण विकास, उद्योग विभागों को संघर्ष को कम करने और शमन उपायों के लिए वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिए. उन्होंने बिजली विभाग को ढीली बिजली लाइनों की मरम्मत, हाथी गलियारों में एमओईएफसीसी ट्रांसमिशन लाइनों के लिए सीईए सुरक्षा विनियमों और दिशानिर्देशों का कार्यांवयन करने को कहा.

ये भी पढ़ें:  गहरी ढांक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

साथ ही पुलिस विभाग को संघर्ष परिदृश्यों में भीड़ प्रबंधन के लिए, कृषि विभाग को राज्य राहत मैनुअल के अनुसार मुआवजे के लिए और फसल बीमा योजनाओं के अलावा सौर बाड़ लगाने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए. डीसी सुमित खिमटा ने सभी संबंधित विभागों को ईको-सेंसिटिव जोन, कर्नल शेर जंग नेशनल पार्क के जोनल मास्टर प्लान के लिए वन विभाग के साथ लिखित रूप में समन्वय करने का निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें:  शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविरों के आयोजन के निर्देश, नाहन में डीसी ने ली बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More