HomeHimachalBilaspurनलवाड़ी मेले में आयोजित होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता, इन आयु वर्ग के प्रतिभागी...

नलवाड़ी मेले में आयोजित होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता, इन आयु वर्ग के प्रतिभागी हो सकते हैं शामिल

प्रतियोगिता का उद्देश्य मेले की सांस्कृतिक गरिमा, आस्था, परंपरा और जीवंत वातावरण को कैमरे के माध्यम से संजोना है। प्रतिभागी शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं की भावनाएं, पारंपरिक झलकियां तथा मेले के विभिन्न रंगों को दर्शाती तस्वीरें प्रस्तुत कर सकते हैं।

बिलासपुर : राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता मोबाइल और प्रोफेशनल कैमरा के माध्यम से आयोजित होगी। डीसी एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कमेटी राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के 16 वर्ष से कम और 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मेले की सांस्कृतिक गरिमा, आस्था, परंपरा और जीवंत वातावरण को कैमरे के माध्यम से संजोना है। प्रतिभागी शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं की भावनाएं, पारंपरिक झलकियां तथा मेले के विभिन्न रंगों को दर्शाती तस्वीरें प्रस्तुत कर सकते हैं। मेले से संबंधित अन्य रचनात्मक और प्रभावशाली फोटोग्राफ भी स्वीकार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन की इन 2 सड़कों के आज खुलेंगे टेंडर, अपग्रेडेशन से बदलेगी तस्वीर, मिलेगा भविष्य का वैकल्पिक बाईपास

उन्होंने कहा कि विजेता प्रतिभागियों को मेले के अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। फोटोग्राफर अपनी प्रविष्टियां 21 मार्च दोपहर 3 बजे तक जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो का शीर्षक, फोटो लेने की तिथि और पहचान के लिए आधार कार्ड की स्कैन प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्राप्त प्रविष्टियों का चयन मेला कमेटी द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर दोसड़का में हुई खूनी झड़प मामले में 9 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More