HomeHimachalSolan@Solan : मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला युवक, थोड़ी दूर...

@Solan : मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला युवक, थोड़ी दूर युवती का शव, इलाके में सनसनी

घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रही है। एफएसएल टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

सोलन : करालघाट में सूर देवता मंदिर के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि कुछ दूरी पर एक युवती हेलमेट पहने मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट भोजनगर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना परवाणू के प्रभारी और एसडीपीओ परवाणू भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान दोनों मृतकों के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। अनौपचारिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे को जानते थे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में तेजधार हथियार से गला रेतकर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मृतकों की पहचान याशिका लामा (20) पुत्री राजू, स्थायी निवासी नेपाल, वर्तमान में गौतम बुष विहार देओंघाट और करण (21) पुत्र लायक राम निवासी गांव पदग्यानी, डाकघर कुमारहट्टी, जिला सोलन के रूप में हुई है।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रही है। एफएसएल टीम की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में नर्सों की भर्ती का बड़ा अपडेट : 118 पदों की बढ़ोतरी के साथ अब भरे जाएंगे कुल 508 पद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More