HomeHimachalSirmaurनाहन में बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 18 को, डिमेंशिया...

नाहन में बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर 18 को, डिमेंशिया स्क्रीनिंग और सामान्य जांच की मिलेगी सुविधा

जिला प्रशासन सिरमौर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से 18 मार्च 2026 को राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्मृति क्षीणता (डिमेंशिया स्क्रीनिंग) एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नाहन : जिला प्रशासन सिरमौर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से 18 मार्च 2026 को राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्मृति क्षीणता (डिमेंशिया स्क्रीनिंग) एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर आस्था डे-केयर सेंटर पक्का टैंक के नजदीक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच, स्मृति क्षीणता (डिमेंशिया स्क्रीनिंग) शिविर डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  शिलाई के पश्मी पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, छत्रधारी चालदा महासू महाराज से लिया आशीर्वाद

इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्मृति क्षीणता, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन निशुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की स्मृति संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर हो सके।

जिला प्रशासन सिरमौर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी 60 वर्ष के अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  Municipal Council Nahan : 4 जनवरी को बुलाई बैठक रद्द, सांसद की बहन बनीं रहेंगी चेयरमैन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More