HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, किसान...

सिरमौर में 8 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, किसान इन बातों का रखें खास ध्यान

गेहूं खरीद कार्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के माध्यम से अधिसूचित खरीद केंद्र पांवटा साहिब व धौलाकुआं में किया जाएगा।

नाहन : जिला सिरमौर में रबी विपणन सत्र 2025-26 के अंतर्गत गेहूं की सरकारी खरीद 8 अप्रैल, 2026 से प्रारंभ की जा रही है। गेहूं खरीद कार्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के माध्यम से अधिसूचित खरीद केंद्र पांवटा साहिब व धौलाकुआं में किया जाएगा।

कृषि उप निदेशक ने बताया कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए राज्य सरकार के पोर्टल https://hpappp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू की जा चुकी है। किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण स्वयं अथवा नजदीकी लोकमित्र केंद्र/सीएससी के माध्यम से कर सकते हैं। बिना पंजीकरण के खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री संभव नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:  आईडी राही को सिरमौर स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष की कमान, दिनेश शर्मा चुने महासचिव

उन्होंने बताया कि पंजीकरण के समय किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि संबंधित दस्तावेज(जमाबंदी/ततीमा) और मोबाइल नंबर ओटीपी सत्यापन के लिए दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह अपनी गेहूं की फसल को अच्छी तरह साफ करके एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही खरीद केंद्रों पर लाएं।

गेहूं में नमी की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए और अनाज में मिट्टी, कंकड़, भूसा आदि की मिलावट नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह कटाई एवं मड़ाई के दौरान सावधानी बरतें। बारिश व नमी से फसल को सुरक्षित रखें। अपनी उपज को सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें, ताकि गुणवत्ता बनी रहे और उन्हें उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो सके।

ये भी पढ़ें:  डाहर में हाटी क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन, वाईसीसी गेहल बनी चैंपियन, उद्योग मंत्री ने सम्मानित कीं विजेता व उप विजेता टीमें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More