HomeHimachalSirmaurरेणुका बांध विस्थापितों का डांडा अंबोया की जमीन पर ऐतराज, डिमार्केशन बीच...

रेणुका बांध विस्थापितों का डांडा अंबोया की जमीन पर ऐतराज, डिमार्केशन बीच में ही छोड़ लौटे, बोले- नहीं चाहिए बंजर जमीन

विस्थापितों का आरोप है कि कागजों में उन्हें यह जमीन ‘कलाऊ’ बताई गई थी, लेकिन मौके पर पानी की एक बूंद तक नहीं है और सड़क की भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

नाहन : राष्ट्रीय महत्व की श्री रेणुकाजी बांध परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चयनित जमीन को लेकर मंगलवार को डांडा अंबोया में विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान राजस्व विभाग द्वारा की गई जमीन की निशानदेही को रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने पूरी तरह से नकार दिया और नाराजगी जताते हुए विस्थापित लोग डिमार्केशन के दौरान ही मौके से लौट गए।

दरअसल, बांध प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से विस्थापितों के लिए चार स्थानों में से डांडा अंबोया में चिन्हित की गई जमीन की डिमार्केशन को लेकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान मौके रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निशानदेही के दौरान विस्थापितों ने इस जमीन पर कड़ा विरोध जताया।

ये भी पढ़ें:  House of Lords को संबोधित करने वाले देश के पहले CM बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू

समिति के फाउंडर मेंबर विनोद ठाकुर, प्रेस सचिव योगी ठाकुर, मुख्य सलाहकार विपिन ठाकुर, निरंजन, सतपाल तोमर, हरिचंद, सोमदत्त शर्मा, अमित, प्रताप सिंह तोमर, योगेंद्र कपिल, बालमोहन, सुरेंद्र और मदन ने कहा कि डांडा अंबोया में दिखाई गई करीब 248 बीघा जमीन पूरी तरह से बंजर है, जहां खेती करना संभव नहीं है। योगी ठाकुर ने कहा कि कागजों में उन्हें यह जमीन ‘कलाऊ’ बताई गई थी, लेकिन मौके पर पानी की एक बूंद तक नहीं है और सड़क की भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

विस्थापितों का आरोप है कि डिमार्केशन के दौरान जो जमीन उन्हें दिखाई गई, वह पहले बताई गई जमीन से मेल नहीं खाती। उन्होंने यह भी कहा कि जिस जमीन की पेशकश की जा रही है, उसके बीच में स्थानीय लोगों की निजी जमीन भी पड़ती है, जिस पर स्थानीय लोगों ने भी मौके पर अपनी नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सिरमौर का पहला टेबल टेनिस-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार, 8 मार्च को सीएम करेंगे लोकार्पण

समिति के सदस्यों ने कहा कि इन परिस्थितियों में विस्थापितों ने डिमार्केशन के दौरान ही अपना विरोध दर्ज कराते हुए मौके से लौटने का फैसला किया और एचपीपीसीएल की ओर से दिखाई गई जमीन को पूरी तरह से नकार दिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More