HomeWeatherहिमाचल में मौसम का ‘ऑरेंज वार’! आज-कल आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश...

हिमाचल में मौसम का ‘ऑरेंज वार’! आज-कल आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 18 और 19 मार्च को आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 18 और 19 मार्च को आंधी, भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को विशेष रूप से कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जबकि अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को कुल्लू, मंडी और शिमला के साथ सोलन और सिरमौर में भी भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 20 मार्च को भी प्रदेश में मौसम के कड़े तेवर जारी रहने का पूर्वानुमान है। विभाग का कहना है कि राज्य में 23 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि 21 से 23 मार्च के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है।

ये भी पढ़ें:  ट्रैफिक पुलिस नाहन का 'ऑपरेशन सुरक्षा': शंभूवाला में कसा शिकंजा, नियमों के उल्लंघन पर कटी रसीद

प्रदेश में मंगलवार को अधिकतर क्षेत्रों में दिन के समय मौसम साफ रहा। सुबह के समय आसमान में काले बादल जरूर छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए और मैदानी तथा मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में धूप खिली रही। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम तक मौसम खराब बना रहा।

बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश की ऊंची चोटियों पर कई स्थानों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। गोंदला, केलांग, जोत, कुकुमसेरी, कल्पा, भरमौर, हंसा, मंडी और सांगला जैसे इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारी पत्नी, हत्यारा पति गिरफ्तार

राज्य के कल्पा, कुकुमसेरी और ताबो में तापमान माइनस डिग्री में दर्ज किया गया है, जबकि मनाली में पारा लुढ़ककर शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More