HomeCrimeSTF और सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 का ‘बुलबुल’ PIT NDPS...

STF और सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 का ‘बुलबुल’ PIT NDPS में डिटेन, सीधे नाहन जेल पहुंचाया

हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पैशल टास्क फोर्स (STF) और जिला सिरमौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय नशा तस्कर महमूद अली (56) उर्फ बुलबुल को PIT ND&PS एक्ट के तहत डिटेन कर आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पैशल टास्क फोर्स (STF) और जिला सिरमौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय नशा तस्कर महमूद अली (56) उर्फ बुलबुल को PIT ND&PS एक्ट के तहत डिटेन कर आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है। आरोपी को 18 मार्च 2026 की शाम पांवटा साहिब के बातामंडी क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग के आदेशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक STF-FU CID शिमला के नेतृत्व और पांवटा साहिब थाना प्रभारी की अगुवाई में संयुक्त ऑपरेशन के तहत अंजाम दी गई। आरोपी को विधिवत निरुद्ध करने के बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है, जहां वह आगामी आदेशों तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:  जंगल में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने गाड़ी के साथ मौके पर दबोचा आरोपी

उन्होंने बताया कि महमूद अली निवासी मकान नंबर 269, वार्ड नंबर 5 बातामंडी, तहसील पांवटा साहिब (सिरमौर) अंतरराज्यीय नशा तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में 5 नवंबर 2023 को दर्ज मामले में 1042.850 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था। वहीं हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाने में 30 अप्रैल 2024 को दर्ज एक अन्य मामले में उसके कब्जे से 2.563 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी।

जिला सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बड़े से बड़े तस्कर पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के लिए साफ संदेश है कि सिरमौर में अपराध अब लाभदायक नहीं रहेगा। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशीली दवाओं से जुड़ी किसी भी गतिविधि की विश्वसनीय जानकारी साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है, ताकि नशे के खिलाफ इस अभियान को और मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  अब आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More