HomeHimachalSirmaur“कर्ज, कटौती और अधूरे वादों का बजट”, रीना कश्यप बोलीं- जनता की...

“कर्ज, कटौती और अधूरे वादों का बजट”, रीना कश्यप बोलीं- जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार दी जा रही “गारंटियां” केवल कागजों तक सीमित हैं और तीन वर्षों में एक भी प्रमुख वादा पूरा नहीं हुआ है। यह प्रदेश की जनता के साथ सीधा विश्वासघात है।

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को कड़े शब्दों में नकारते हुए इसे पूरी तरह जनविरोधी, दिशाहीन और आर्थिक विफलता का प्रतीक बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में कम है, जो प्रदेश की सिकुड़ती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। सरकार की वित्तीय स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि  वेतन तक स्थगित करना पड़ रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा बार-बार दी जा रही “गारंटियां” केवल कागजों तक सीमित हैं और तीन वर्षों में एक भी प्रमुख वादा पूरा नहीं हुआ है। यह प्रदेश की जनता के साथ सीधा विश्वासघात है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में इन तारीखों में चलेगा HPV वैक्सीन ड्राइव, CMO ने की ये अपील

उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी और अन्य योजनाओं का वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। घोषणाएं तो की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस राहत नहीं दिखाई दे रही है। प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है और सरकार के पास कोई स्पष्ट आर्थिक रोडमैप नहीं है। विकास के नाम पर केवल प्रचार किया जा रहा है, जबकि वास्तविक स्थिति बिल्कुल विपरीत है।

विधायक रीना कश्यप ने यह भी कहा कि वित्तीय अनुशासन के नाम पर कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन रोकना सरकार की नीतिगत असफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। जनता से त्याग की अपेक्षा करने वाली सरकार खुद अपनी जवाबदेही से बच रही है। महिलाओं और युवाओं को लेकर किए गए वादों पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता और रोजगार के नाम पर केवल घोषणाएं की जा रही हैं, जबकि वास्तविक लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा।

ये भी पढ़ें:  शिमला विंटर कार्निवाल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, सांस्कृतिक परेड को दिखाई हरी झंडी

उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का नहीं, बल्कि कर्ज, कटौती और करों का बजट है, जो प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला है। यह बजट हिमाचल की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में विफल रहा है, जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बद से बदतर होगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More