HomeHimachalShimlaहिमाचल में ₹5 तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, विपक्ष के विरोध के बीच...

हिमाचल में ₹5 तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, विपक्ष के विरोध के बीच अनाथ-विधवा सेस बिल सदन में पास

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब अनाथ और विधवा सेस लगेगा। विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के भारी विरोध के बीच हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर(संशोधन) विधेयक 2026 पारित हो गया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब अनाथ और विधवा सेस लगेगा। विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के भारी विरोध के बीच हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर(संशोधन) विधेयक 2026 पारित हो गया। सरकार का कहना है कि इस सेस से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सीधे तौर पर राज्य के अनाथ बच्चों और गरीब विधवा महिलाओं की मदद के लिए किया जाएगा।

नियम के अनुसार यह सेस पेट्रोल और डीजल की पहली बिक्री के समय ही वसूला जाएगा। सरकार ने इसकी अधिकतम सीमा 5 रुपये प्रति लीटर तय की है। संशोधन के जरिए ‘ऑरफन एंड विडो सेस’ को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है और इसके लिए कानून में नई धारा 6-ए जोड़ी गई है, ताकि इसे कानूनी आधार मिल सके।

ये भी पढ़ें:  ऊना में बढ़ती गर्मी को लेकर अलर्ट: DC जतिन लाल ने जारी की एडवाइजरी, लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

दूसरी ओर भाजपा ने इस फैसले का जोरदार विरोध किया और इसे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया। विरोध के दौरान भाजपा विधायक सदन से वॉकआउट कर गए। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सेस लगने से पेट्रोल और डीजल महंगे होंगे, जिससे महंगाई बढ़ेगी। उनका कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोग दूसरे राज्यों से ईंधन भरवाने लगेंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। भाजपा का यह भी तर्क है कि ईंधन महंगा होने से बस किराया, सीमेंट ढुलाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह कदम समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सेस को इस तरह लागू किया जाएगा कि आम जनता पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और राज्य में ईंधन की कीमतें पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा से अधिक नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि : नाहन के ईशान को 'यंग कम्युनिटी चैंपियन' अवॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी नाम दर्ज

सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल उन अनाथ बच्चों और विधवा महिलाओं को सहारा देना है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। उन्होंने कहा कि यह सेस सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कल्याण के लिए लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने विपक्ष से अपील की कि राजनीति से ऊपर उठकर इस जनहितकारी कदम का समर्थन करें।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More