होमHimachalHamirpurइलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, बद्दी की कंपनी...

इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, बद्दी की कंपनी देगी रोजगार, 15 को होंगे इंटरव्यू

अभ्यर्थी इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमाधारक होना चाहिए। इन पदों के लिए 25 से 40 वर्ष तक के फ्रैशर्स पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी माइक्रो सीमलैस में जूनियर इंजीनियर और ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के 30 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर को सुबह साढे़ 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमाधारक होना चाहिए। इन पदों के लिए 25 से 40 वर्ष तक के फ्रैशर्स पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 17 हजार रुपये तक मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनका कार्यस्थल बद्दी के साथ लगता औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला रहेगा।

ये भी पढ़ें:  120 पदों पर निकली सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर की भर्ती, 24 हजार तक वेतन; इस तारीख से होंगे इंटरव्यू

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सुजानपुर में ड्राइवर और जेसीबी ऑपरेटर के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 21 को
हमीरपुर : उपमंडल सुजानपुर के गांव री-भलाणा के गणपति स्टोन क्रशर में भारी वाहन चालक और जेसीबी ऑपरेटरों के 10 पदों को भरने के लिए 21 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष तक के लाइसेंसधारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग में लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के भरे जाएंगे 400-400 पद
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More