Home Himachal Bilaspur ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के 30 पदों के लिए 6 अप्रैल को घुमारवीं...

ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के 30 पदों के लिए 6 अप्रैल को घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

इन पदों के लिए 18 से 30 आयु वर्ग के इच्छुक पुरुष व महिला उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं व 12वीं पास हो आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन तथा अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

0

बिलासपुर : जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्धमान टेक्स्टिल प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के 30 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 6 अप्रैल को सुबह 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 आयु वर्ग के इच्छुक पुरुष व महिला उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं व 12वीं पास हो आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन तथा अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जिनका रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत हो वह अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  होलिका दहन 2026: भद्रा के कारण रात में जलेगी होली, सूर्योदय से पहले का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ