HomeHimachalBilaspurकौशल विकास भत्ता योजना की समीक्षा, नवीनीकरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति...

कौशल विकास भत्ता योजना की समीक्षा, नवीनीकरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति ने किया मंथन

कौशल विकास भत्ता योजना, 2013 के तहत आईटी और गैर-आईटी संस्थानों के अगले शैक्षणिक सत्र के लिए नवीनीकरण को मंजूरी देने को लेकर जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय समिति अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कुल्लू : कौशल विकास भत्ता योजना, 2013 के तहत आईटी और गैर-आईटी संस्थानों के अगले शैक्षणिक सत्र के लिए नवीनीकरण को मंजूरी देने को लेकर जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय समिति अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदान कर रहे सभी संस्थान आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं और गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करना जारी रखते हैं। बैठक में संस्थानों द्वारा प्रस्तुत नवीनीकरण आवेदनों और सहायक दस्तावेजों की समीक्षा और चर्चा की गई। समिति द्वारा विचार-विमर्श के बाद जिला स्तरीय समिति नवीनीकरण पर निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के सरकारी स्कूलों का कमाल, 12वीं की मेरिट में छाए दुर्गम क्षेत्रों के ये होनहार, निजी स्कूल सूची से बाहर

बैठक में जानकारी दी गई कि इस योजना के अंतर्गत जिला कुल्लू में विभिन्न व्यवसायों के तहत सितंबर, 2024 तक 24501 लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया है। वर्ष, 2013 से सितंबर, 2024 तक इस योजना पर 30 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। बैठक में सुनील कुमार प्रिंसिपल आईटीआई शमशी, पी.एल. नेगी जीएम. डीआईसी.,अर्पित आनंद प्रधानाचार्य आईटीआई पतलीकूहल सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: ड्यूटी से लौट रहे बिजली बोर्ड के SDO का रास्ता रोका, फिर कर दी पिटाई, कपड़े भी फाड़े
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More